हरदोई: गुरसंडा निवासी रुबीना ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का लगाया आरोप,पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा निवासी रूबीना ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसका पति फुरकान शराब पीने का आदी है।और आए दिन मारपीट करता है।उसके सास ससुर और ननंद भी उसके साथ मारपीट करते हैं।पीड़ित रुबीना ने बताया कि मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया और उसके बच्चों को भी उससे छीन लिया है।थाने पर शिकायत की तो वंहा कोई सुनवाई नही हुई है।