लातेहार: आत्म समर्पित नक्सलियों के परिजनों की समस्याओं को विभिन्न थाना स्तर पर पहुंच सुनने के बाद SP कुमार गौरव ने साझा की अनुभव
एसपी कुमार गौरव ने गत दिनों आत्म समर्पित नक्सलियों के परिजनों की समस्या जिले के विभिन्न थाना पहुंचकर सुना।और उस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि सरकार की आत्म समर्पण नीति का हमने जिले में व्यापक प्रचार प्रसार कराया।और इसका नतीजा रहा कि जिले में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया।