अतरौली: अतरौली पुलिस ने लूटपाट के आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹500 बरामद
अतरौली पुलिस ने लूटपाट का आरोपी किया गिरफ्तार, 500 रुपये बरामद
अतरौली कोतवाली पुलिस ने 2 अप्रैल को हुई लूट कांड में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी विकास उर्फ मोईया पुत्र ग्रीश, निवासी ग्राम गनियावली को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे आरोपी ने गांव बिधिपुर के ओमप्रकाश पुत्र बुद्धसेन के साथ मारपीट कर उसकी जेब से 1500 रुपये छीन लिए थे और जान से मारने की धमकी दी थी।