ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में बाल संप्रेक्षण गृह से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर दीवार फांदकर भाग गए 6 बाल अपचारी
ग्वालियर बाल संप्रेषण गृह की कमियों का लाभ उठाते हुए गुरुवार को सुबह 6 बाल अपराधी जेल से फरार हो गए। सुबह जेल में रसोईया इन बच्चों के लिए नाश्ता तैयार कर रहा था। तभी 6 बच्चे बाल अपचारी वहां आए और उन्होंने रसोइये को इस कमरे में बंद कर दिया और वहां तैनात नगर सैनिक को धक्का दिया।