हरिद्वार: होली के पर्व के चलते हरकीपौड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस के छूटे पसीने
सोमवार को होली के पर्व के चलते हरकीपौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, इस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। होली के पर्व के चलते लगातार 2 दिन की छुट्टियां के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। इस मौके पर हरकीपौड़ी पर सोमवार शाम को आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।