हरिद्वार: कल नामांकन की अंतिम तिथि के कारण पुलिस विभाग ने आज मनाई होली, जिला पुलिस कंट्रोल मे भी रिकॉर्ड नहीं हुई गंभीर अपराध/घटना
हरिद्वार जनपद में पुलिस विभाग द्वारा विगत वर्षों की अपेक्षा आज ही होली पर्व मनाया गया है। लोकसभा निर्वाचन के तहत मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि बताई जा रही है। जिस कारण पुलिस विभाग मुस्तैदी और ड्यूटी के चलते आज होली पर्व मनाता देखा गया है। वहीं जिला पुलिस कंट्रोल रूम में होली पर्व पर शाम तक कोई गंभीर अपराध और घटना दर्ज नहीं हुई है।