हरिद्वार: हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हरीश रावत के देहरादून आवास पहुंचे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, मनाई होली
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के पिता हरीश रावत के देहरादून स्थित आवास पर आज भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। इस दौरान हरिद्वार से भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने एक मंच पर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात का वीडियो राजनैतिक कयासों के साथ सोशल मीडिया मंचों पर भी वायरल किया जा रहा है।