हरिद्वार: पिछले दो साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही भावना पांडेय ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
पिछले दो साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही भावना पांडेय ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया हैं। हरिद्वार से बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं बसपा ने अब नए प्रत्याशी का चयन कर लिया है। माना जा रहा था कि बसपा से उमेश कुमार आ सकते हैं। लेकिन उमेश कुमार ने साफ कर दिया कि वो निर्दलीय ही चुनाव लडेंगे।