बरकागाँव: अदानी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर में 38 मरीजों की जांच की
गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से बेस स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुषी कमल, डॉ. सुधांशु शेखर और एएनएम संगीता कुमारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और