खुसरूपुर: लोदीपुर में मोहम्मद अफताब आलम की हत्या, पत्नी ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया
खुसरूपुर थाना के लोदीपुर गांव निवासी अफताब आलम उर्फ वली अहमद की सामना मैदान के पास गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पत्नी नूर जहां ने खुसरूपुर थाना में 7 लोगों को नाम जद अभियुक्त बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराई है। पत्नी ने हत्या का कारण पुश्तैनी जमीन भू माफियाओं द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने की बात कही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।