खिलचीपुर: खिलचीपुर में किराना गोदाम में लगी आग, शादी के सीजन का स्टॉक राख, व्यापारी को हुआ 80 लाख का नुकसान
खिलचीपुर में मंगलवार देर शाम 7: 30बजे के लगभग एक किराना व्यापारी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद गोदाम के अंदर तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास रहने वाले लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।