घाटकोसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूर्व विधायक सह एनडीए प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी ने सोमवार सुबह 8 बजे से ही जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हट्टीपर, बरूई, निरपुर, पचना, मदारी, ओठमा, सिरारी समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं ।