ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली गेट पर करंट से मृत महिला के परिजनों ने किया हंगामा, खेत स्वामी पर कार्रवाई की मांग
ऊँचाहार क्षेत्र के नेवादा गाँव में शुक्रवार की सुबह, गाँव निवासी लाल जी की पत्नी लल्ली की बताते हैं कि, खेत में लगी झटका मशीन के तारों में प्रवाहित करंट से मौत हो गई थी।पंचनामा की कार्यवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जा रहे वाहन को परिजनों ने कोतवाली गेट पर रोक कर हंगामा शुरू कर दिया ।पुलिस ने मामले में कार्यवाई का आश्वासन दिया,तब परिजन राजी हुए