विभूतिपुर: विभूतिपुर के महथी उत्तर वार्ड 7 में कलयुगी पुत्र ने तेजधारदार चाकू से पिता को किया गंभीर रुप से जख्मी, रेफर
महथी उत्तर पंचायत के वार्ड नम्बर 7 में एक पुत्र ने चाकू घोंपकर पिता को जख्मी कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा बचाव किए जाने के बाद बाइक पर लादकर जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती करवाया। जख्मी गांव के हीं पारस सिंह का पुत्र रामू सिंह (50) बताया गया है। चिकित्सक जावेद ने बताया कि जख्मी के पंजरा और सीने मे गहरे जख्म है।