हरदा: शहर के वार्ड क्रमांक 16 की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की, सुनाई पीड़ा
Harda, Harda | May 5, 2026 शहर के वार्ड नंबर 16 में लंबे समय से बनी जल संकट की समस्या को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में करीब 25 महिलाएं पहुंचीं। आज 5 मई दोपहर 1: 30 बजे महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 12 महीनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जो गर्मी के मौसम में और अधिक विकराल हो जाती है।