चैनपुर: रामपुर गोलीकांड: पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी, घटना को बताया हृदयविदारक
चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में गोलीकांड से प्रभावित चौधरी परिवार से पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने गुरुवार सुबह 9 बजे मुलाकात की। घटना की जानकारी ली और मामले को हृदयविदारक बताया। बता दें कि 23 मई को रामपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। इस क्रम में चलाई गई गोली से एक युवक सिकन्दर चौधरी की मौत हो गई थी जबकि तीन जख्मी हो गए थे।