फूलपुुर: दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया, पिस्टल बरामद
झूंसी क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्र ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा और फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली।पुलिस के अनुसार आरोपी पर 19 मामले दर्ज है। रविवार 03 बजे मिली जानकारी।