कोटड़ी: बडलियास पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
बडलियास पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत बडलियास थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर प्रकरण दर्ज किए हैं। पहली कार्रवाई सोलंकियों का खेड़ा-पीथास मार्ग पर तथा दूसरी रेड-भाकलिया के पास बनास नदी क्षेत्र में की गई।