मणिकर्णिका घाट का सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड पोस्ट, FIR दर्ज, लोगों को नोटिस जारी- पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को लेकर सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड वीडियो का शेयर मामले में पुलिस ने 8 लोगो पर नामजद FIR दर्ज किया है। जिसके बाद जांच के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल मीडिया से बात करते हुए कहा कि मणिकर्णिका घाट पर किसी प्रकार का कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया है।