फिरोज़ाबाद: थाना अरांव के नगला चेन में घर के पास बैठे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत
थाना अरांव क्षेत्र नगला चेन निवासी 52 वर्षीय रामखिलाड़ी अपने व्हर के पास बीती रात बैठा था, तभी तेज गति से आते ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। शव को बीती देर रात पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल लाया गया। उक्त जानकारी थाना प्रभारी अरांव ने सीयूजी नम्बर पर दी।