फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना के वजीरपुर जेहलपुर में खेत पर मकान बनाने को लेकर विवाद में महिला को छत से फेंका, उसके पति को पीटा
थाना मटसेना क्षेत्र वजीरपुर जेहलपुर निवासी गोपाल अपनी पत्नी विनीता संग खेत पर मकान बना रहा था। अपने ही खेत से मकान बनाने के दौरान मिट्टी लेने पर आरोप है उसके भाइयो ने इसी बात पर विवाद के चलते उसकी पत्नी को छत से फेंक दिया, उसे बुरी तरह पीटा सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस उपचार को जिला अस्पताल लेकर आई। चार भाई है उसके। फिलहाल दोनों का इलाज कराया जा रहा है।