फुलवरिया: बथुआ बाजार में मकान निर्माण के दौरान तीन भाइयों पर जानलेवा हमला, नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में मकान निर्माण के दौरान तीन भाइयों पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीनों भाइयों को गंभीर चोट आई हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया।