मिर्ज़ापुर: गुडहट्टी चौराहे पर पहली बारिश में धसी सड़क में माल वाहक फंसा, स्थानीय लोगों ने जल निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के गुड़हट्टी चौराहे पर मानसून की पहली बारिश के साथ ही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। बुधवार की सुबह एक मालवाहक वाहन बीच सड़क में फस गया इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानी लोगों के अनुसार जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए को खोदी गई सड़कों को भरा नहीं गया।