आरा: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मझौली गांव में शुक्रवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई।
Arrah, Bhojpur | Apr 19, 2024 भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मझौली गांव में शुक्रवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृत छात्र कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी बुधु साह का 18 वर्ष से पुत्र दीपू है।