लोहरदगा: सदर अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
लोहरदगा सदर अस्पताल में कथित चिकित्सीय लापरवाही का मामला मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे सामने आया, जब 40 वर्षीय नईम खान की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा किया। मृतक की पहचान पावर गंज निवासी नईम खान पिता- कलीमुद्दीन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।