तानसेन: "बुलेट गैंग" का कहर, बुजुर्ग परिवार को बनाया निशाना, विरोध करने पर मारपीट और बरसाईं ईंटें
Tansen, Gwalior | Jun 22, 2026 दुर्गापुरी कॉलोनी में शनिवार दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया, जब बुलेट पर सवार युवकों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।3 युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर गोली जैसी आवाजें निकाल रहे थे,जब पास में रहने वाले बुजुर्ग ने इसका विरोध किया,तो आरोपी आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए परिवार पर टूट पड़े,जाते-जाते दबंग युवकों ने पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी।