करकेली: पठारी गांव के ओमप्रकाश सिंह के लिए सरकारी योजना बनी सफलता की सीढ़ी, किसानों तक पहुंचाई आधुनिक कृषि तकनीक
Karkeli, Umaria | May 17, 2026 करकेली विकासखंड के ग्राम पठारी निवासी ओम प्रकाश सिंह ने मेहनत,दूरदृष्टि और शासन की योजनाओ के प्रभावी उपयोग से कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।कस्टम हायरिंग सेंटर योजना का लाभ लेकर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया,बल्कि क्षेत्र के किसानो को आधुनिक कृषि यंत्रो की सुविधाएं उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।