कलेर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लेनिन की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई
Kaler, Arwal | Apr 22, 2026 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के द्वारा रूसी क्रांति के महान नायक कामरेड व्लादिमीर लेनिन की 156वीं जयंती बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता CPI के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार ने की।सर्वप्रथम कामरेड लेनिन के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर कामरेड नवाब खान सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।