औरैया: फफूंद पुलिस ने 15 मुकदमों में दर्ज अपराधी को दबोचा, चोरी की पिकअप और तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार, लोडर व कारतूस बरामद
फफूंद थाना पुलिस ने चोरी की पिकअप (लोडर) के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ औरैया समेत कानपुर नगर, झांसी सहित विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना