तारानगर: राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में तारानगर में सरदारशहर सड़क मार्ग पर प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी कड़े आदेशों की पालना में, चौधरी चरण सिंह सर्किल के पास स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग की करीब तीन बीघा बेशकीमती भूमि से पूरी तरह अतिक्रमण हटवा दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए तारानगर उपखंड अधिकारी ने स्थानीय तहसीलदार को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था, जिसके बाद स्टेट हाईवे 06 पर pwd के खसरा नं 842/578 और 563 पर अतिक्रमण ढहाया।