बागपत: भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिशान हयात को जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए बागपत पुलिस ने किया नजरबंद
Baghpat, Bagpat | Jul 23, 2026 भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिशान हयात ने प्रेसनोट जारी करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें गुरुवार की सुबह करीब सात बजे से कोतवाली बागपत पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया, ताकि वे दिल्ली के जंतर-मंतर नहीं जा सकें। उन्होंने कहा कि लोक तांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।