जमालपुर: शहर में पिछले 10 दिनों से चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर केशवपुर में वार्ड पार्षदों ने की बैठक
दरअसल मामला है कि जमालपुर शहर में पिछले 10 दिनों से जमालपुर की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षदों ने एक बैठक केशवपुर लकी नगर में की। जिसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार मंडल ने की। बैठक में पार्षद राकेश तिवारी, राकेश कुमार, मुकेश शर्मा , साई शंकर , पूर्व पार्षद गौतम आजाद, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप तांती एवं दीपक कुमार शामिल थे।