करौं: करौं प्रखंड मुख्यालय में बंद ट्रांसफार्मर हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, बिजली चालू
Karon, Deoghar | Apr 9, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में गुरुवार शाम चार बजे नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया गया। पुराना ट्रांसफार्मर काफी समय से बंद पड़ा था, जिससे तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंत्री प्रतिनिधि सब्बीर हसन ने फीता काटकर उद्घाटन किया और कहा कि बिजली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।