बिसौली: बदायूं के उझानी कस्बे में अंबेडकर पार्क में टूटी सड़क सही कराने को लेकर कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय उपवास
Bisauli, Budaun | May 30, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के मौहल्ला अहिरटोला में बिल्सी रोड पुलिस चौकी से होली चौक और होली चौक से बदायूं बाईपास तक जाने वाली सड़क टूटी पड़ी है । जिसको लेकर कांग्रेसी पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। कांग्रेसियों ने टूटी सड़क को सही कराने को लेकर एक दिवसीय उपवास कस्बे के सब्जी मंडी में अंबेडकर पार्क में धरना दिया।