रामपुर: कृषि भवन कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को नीम तेल से फसलों के कीड़ों को मारने का दिया संदेश
Rampur, Rampur | May 27, 2025 जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने कृषि भवन कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होकर कहा है कि किसान भाइयों को चाहिए कि अब प्राकृतिक खेती में फसलों के कीड़ों को मारने के लिए रसायन का प्रयोग बिल्कुल ना करें रसायन के दुष्प्रभाव मानव जीवन पर होते हैं इनसे बचने के लिए नीम तेल मंगाया है जिले की सभी सरकारी दुकानों पर उपलब्ध है। यह जानकारी मंगलवार की शाम 6:00 बजे दी।