गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगे मांस से भरे ट्रक को पकड़ा, परीक्षण के लिए भेजा गया सैंपल
थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने शनिवार सुबह एक फर्जी नंबर प्लेट लगा गया मांस से लदा हुआ ट्रक पकड़ा। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने इस मामले पर शनिवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक को कुछ लोगो की सूचना व संदेह के आधार पर डासना फ्लाई ओवर से पकडा गया।