गाज़ियाबाद: वेब सिटी थाने पर पहुंचे लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर, गौ तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग की
गाजियाबाद के वेब सिटी थाने पर पहुंचे लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर। उन्होंने कहा कि आज सुबह गो रक्षा हिन्दू दल की टीम ने पुलिस की मदद से मांस से भरा ट्रक पकड़ा था। पकड़े गए ट्रक में लगभग 22 टन मांस बरामद हुआ है। पकड़े गए ट्रक में गो मांस भी है। पकड़े गए ट्रक में अलग अलग राज्य की तीन नंबर प्लेट है।