गिरिडीह: बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, सरकार पर विफलता का आरोप
भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली और पेयजल संकट को लेकर सोमवार को 12 बजे डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया।प्रदेश नेता सरोज सिंह,कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय,ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला मंडल और पंचायत स्तरीय सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।