भरगामा: जाति प्रमाणपत्र के अभाव में छात्रों की पढ़ाई पर संकट, आरटीपीएस काउंटरों के चक्कर लगा रहे हैं
प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों जाति प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर छात्रों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। नामांकन, छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए आवश्यक जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने से हजारों छात्रों के पठन-पाठन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच छात्र-छात्राएं आरटीपीएस काउंटरों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं,