पामगढ़: एक राय होकर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने एक राय होकर घर घुसकर गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी पंकज कश्यप को व्यासनगर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पूर्व में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता दिलेश्वरी यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है।