चांदपुर: नूरपुर मुरादाबाद मार्ग पर एलबीएस डिग्री कॉलेज के पास प्राइवेट बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत
बिजनौर में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर एलबीएस डिग्री कॉलेज के पास एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई हादसे में बरेली निवासी ट्रैक्टर चालक धीरेंद्र ठाकुर घायल हो गए बाद में उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने धीरेंद्र ठाकुर को मृत घोषित कर दिया