अरनोद: अरनोद में 50 फीट गहरे कुएं में गिरे गाय के बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया
अरनोद की नई आबादी अशोकनगर क्षेत्र में बिना मुंडेर के करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिरे गाय के बछड़े को युवा टीम अरनोद एवं ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर युवा टीम अरनोद के सदस्य एवं आपदा प्रबंधन के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गाय का बछड़ा रात से ही कुएं में गिरा हुआ था ।