औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के बेला रोड पर पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर ने साढ़े तीन लाख रुपये की लूट का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कस्बा के बेला रोड निवासी पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर बृजेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे असेनी तालाब के पास अपाचे सवार तीन युवकों पर लूट का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इसे सड़क हादसे का मामला बता रही है।पीड़ित के अनुसार, वह सहार से दो दिन का करीब 3.75 लाख रुपये कलेक्शन, लैपटॉप और मोबाइल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।