जैतहरी: मनागंज क्षेत्र में नालियों की हुई सफाई, कचरा और मलबा हटाया गया
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 11 स्थित मनागंज क्षेत्र में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नालियों की साफ-सफाई एवं कचरा/मलबा उठाव कार्य कराया गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों में जमा गंदगी हटाकर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग भी की।