देहरादून: सीएम धामी ने शासकीय आवास पर पीएम मोदी के फिट इंडिया संकल्प को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था।