देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज निदेशालय में धरना प्रदर्शन दिया, सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज निदेशालय में धरना प्रदर्शन कर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पंचायती राज निदेशालय की ओर से एनजीओ के मानकों को सख्त किए जाने पर नाराजगी जताई गई है। साथ ही जल्द ही मांग पूरी ना करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है.