देहरादून: कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने पहाड़ी विवाद को लेकर कहा, सरकार ने की पहाड़ की अवहेलना
देहरादून में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने सरकार पर निशाना साधा है बुटोला ने कहा कि सरकार ने पहाड़ की अवहेलना की है पहाड़ की बात करने को कोई तैयार नहीं है जब राज्य बनने की मांग उठी थी तो पहाड़ को लेकर ही उठी थी अगर सदन में आवाज़ उठाई जाती है उसको दबाया जाता है