फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम कोटरा में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, 6 लोग हुए घायल
Fatehabad, Agra | Jun 27, 2026 फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटरा में नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए घटना में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है