बहराइच: नानपारा चीनी मिल के पास बाइक सवार को टेंपो ने मारी ठोकर, हादसे में मां-बेटे हुए घायल, बेटे का इलाज जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा चीनी मिल के पास तहसील से वापस आ रहे बाइक सवार मां-बेटे को टेंपो ने ठोकर मार दी। इस हादसे में मां - बेटे दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां बेटे की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां मनीष का इलाज जारी है।