पातेपुर थाना की पुलिस ने गश्त के दौरान सिमरवारा मन के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया है। SHO रौशन कुमार ने सोमवार की देर शाम 7 बजे के करीब बताया कि गस्त के दौरान सिमरवारा गांव निवासी एक अपराधी लक्ष्मण यादव, पिता देवकी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अपराधी के विरुद्ध आर्म एक्ट का मामला दर्ज ।